मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: नगर पालिका मवाना के अतिथि गृह में गुरुवार को आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका परिषद के गेस्ट हाउस में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में स्नातक संयोजक एवं जिला महामंत्री समीर चौहान, शिक्षक संघ के संयोजक संजय त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, जिला मंत्री सुभाष दीक्षित, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और पूर्व चेयरमैन रवि गोला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा हस्तिनापुर मंडल अध्यक्ष ...