Meerut News: एमएलसी चुनाव की तैयारियों का एसपी सिटी ने लिया जायजा
मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: सरधना विधानसभा 44 के मेरठ खंड के स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर एसपी सिटी विधायक भौसले ने दौराला विकास खंड परिसर में बने मतदान केंद्रों और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और थाना दौराला पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी ने सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और दौराला पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी, आज डल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.