मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: जैसे-जैसे मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में कुल 248 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होगा, जिसके अंतर्गत 509 बूथ बनाए गए हैं। इन चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ मतदान की सभी तैयारियां भी जोरों पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में मतदाताओं की संख्या के हिसाब से जिलों में मतदान केन्द्रों और बूथों की व्यवस्था की गई है। स्नातक सीट पर चुनाव के लिए मेरठ जिले में सबसे अधिक 31 मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गई है, जबकि शिक्षक सीट के लिए 30 केंद्र बनाये गय...