Meerut News: एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उतरे पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: शिक्षक व स्नातक विधान परिषद मेरठ-साहरनपुर चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। किठौर विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने खरखौदा क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज, स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज और नवयुग पब्लिक स्कूल, डीएम पब्लिक स्कूल अटौला सहित आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों का दौरा किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.