Meerut News: एमएलसी चुनाव: कमिश्नरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, 11 ने लिये नामांकन
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: मेरठ शिक्षक और स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य शिक्षक संगठनों की ओर से कुल 11 संभावित प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र लिये गये। हालांकि किसी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किये। छह अक्तूबर तक नामांकन पत्र जमा होंगे। मंगलवार को मेरठ मंडल के कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। उसके बाद सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक अपर आयुक्त व सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विजयवर्द्धन तोमर, एडीएम बुलंदशहर अभिषेक कुमार सिंह नामांकन कक्ष में बैठे रहे। इस दौरान मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से छह और मेरठ स्नातक निर्वाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.