मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: मेरठ शिक्षक और स्नातक सीटों से दो एमएलसी के चुनाव को लेकर इस बार प्रत्याशियों की संख्या कम हो गई। शिक्षक सीट पर कुल 11 और स्नातक सीट पर 10 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किये। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन शिक्षक और स्नातक दोनों में चार-चार प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अक्तूबर को नाम वापस लिये जा सकेंगे। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन मेरठ शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर तनुज गंभीर, बाकिर हुसैन, पंकज कुमार और अंशू शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किये। वहीं स्नातक सीट पर निर्दलीय अमित कुमार जैन, मोहम्मद अकरम रजा और पंचशील ने नामांकन किये। इस तरह शिक्षक सीट के लिए ...