मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: रविवार को भी शहर के कई इलाकों में दिन में तो बिजली गुल रही है, रात में भी फॉल्ट के चलते बत्ती गुल हो गई। एमईएस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में दिनभर बिजली गुल रहने के बाद शाम को फिर बिजली गुल हुई तो लोगों ने हंगामा कर दिया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल से शिकायत की। विधायक एमईएस बिजलीघर पहुंचे तो एसडीओ नहीं मिले। हालांति, बिजली आपूर्ति चालू हुई, लेकिन उनके जाने के कुछ देर में ही फिर बिजली गुल हो गई। एमईएस बिजलीघर से जुड़े रुडकी रोड इलाकों के लोगों का कहना है कि पिछले 15-20 दिनों से लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है। मंगलपांडेनगर इलाके में भी बिजली की आंख मिचौली हुई। घंटाघर इलाके में रविवार को बिजली की खूब आंख मिचौली हुई। कभी आधा घंटा चली तो कभी दस से 15 मिनट में ही गुल हो गई। कभी एक घंटा तो कभी दो घंटे बत्ती गुल हुई...