Meerut News: एबी केबल में भी सेंधमारी, कटिया डालकर कर रहे बिजली चोरी
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ। बिजली चोरी रोकने के लिए बिछाए गए एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) को भी बिजली चोरों ने नहीं छोड़ा है। अब बिजली चोर एबी केबल में ही सेंधमारी कर सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। हाल में बिजली विभाग और विजिलेंस टीमों की छापेमारी में पकड़े गए 22 बिजली चोरी के मामलों में 15 मामले एबी केबल में सेंधमारी करके कटिया डालकर बिजली चोरी करने के सामने आए हैं। एबी केबल का इस्तेमाल मुख्य रूप से बिजली चोरी और लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए किया जाता है। इसके बावजूद चोरों ने इसमें भी सेंधमारी का तरीका निकाल लिया है। एबी केबल को काटकर या उसमें छेद कर तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। इससे विभाग के सामने बिजली चोरी रोकने की नई चुनौती खड़ी हो गई है। अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.