Meerut News: एनसीसी लेकर अभ्यास नहीं कराने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई, मेरठ के 25 स्कूल चिह्नित
मेरठ, नवम्बर 16 -- Meerut News: एनसीसी की जिम्मेदारी लेकर उसका नियमित संचालन नहीं करने वाले स्कूलों पर अब कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को 72 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के दौरे पर पहुंचे एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन्होंने एनसीसी ले रखी है, लेकिन कैडेटों का नियमित अभ्यास नहीं कराया जा रहा है और न ही यूनिट का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार हो रहा है। मेरठ में भी ऐसे करीब 25 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित स्कूलों को पहले नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर दूसरी बार नोटिस जारी होगा। तीसरी बार भी लापरवाही मिलने पर संबंधित स्कूल से एनसीसी यूनिट वापस ले ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.