Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर देखभाल की शपथ ली
मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: एएस इंटर कॉलेज मवाना में 73 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण किया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने शपथ ली कि आज पौधे लगाएंगे तो भविष्य में सांस ले पाएंगे। सभी कैडेट्स द्वारा अलग-अलग पौधे रोपित किये और यह भी प्रण लिया गया कि अपने-अपने पौधों की वे सभी समय-समय पर उसकी देखभाल करेंगे। प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपाध्यक्ष नरेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सचिन रस्तोगी, सदस्य आलोक रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, सुनील राजवंशी, विशेष रस्तोगी, पूनम गोला, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह, सूबेदार चिन्मय दास एवं हवलदार मोहित कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने लगाए पौधे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.