Meerut News: एनओसी लेने में होटल संचालकों की मदद करे प्रशासन
मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: शुक्रवार को होटल संचालकों की एक बैठक वेदव्यासपुरी में हुई। संचालन वेदव्यासपुरी व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष चौधरी ने किया। होटल संचालकों ने एनओसी के नाम पर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए मांग की गई कि प्रशासन सात विभागों की एनओसी लेने के लिए होटल संचालकों की मदद करें। होटल संचालक मानकों का अनुपालन करने के लिए भी तैयार हैं। शैंकी वर्मा ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों के साथ विनम्रता से पेश आए और संवाद के माध्यम से बैठकर उन्हें सहूलियत मुहैया कराए। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष योगेंद्र जाटव, मुकेश गुप्ता, मोहित कराहना, प्रदीप कुमार, प्रवेश यादव, सुभाष मालिक, संदीप कुमार, सोनू गुज्जर, रोहन अरोड़ा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.