Meerut News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 150 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर, अंडर-23 और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बीच मेरठ में 7 सितंबर को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए शनिवार शाम पांच बजे तक करीब 150 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिला एथलेटिक संघ सचिव अनु कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एंट्री शुरू कर दी गई है। जूनियर वर्ग में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। वहीं, अंडर-23 और ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग में भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एथलेटिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.