Meerut News: एटूजेड कालोनी में बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर मोदीपुरम स्थित पॉस एटूजेड कालोनी के ग्रीन पैराडाइज 106 फ्लैट में गुरुवार को सिलिंग फैन लगाने के दौरान बिजली मिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मकान में काम कर रहे साथी मजदूरों ने मिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने बिजली मिस्त्री ठेकेदार को मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए मृतक मिस्त्री के शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि एटूजेड कालोनी ग्रीन स्टेट वन 172 निवासी प्रदीप गोयल के ग्रीन पैराडाइज 106 नवनिर्मित मकान में बिजली फिटिंग, रंगाई पुताई और सफाई का कार्य चल रहा था।कंकरखेड़ा के जंगेठी गांव निवासी बिजली मिस्त्री ठेकेदार 35 वर्षीय संदीप बिजली फिटिंग के दौरान एक कमरे में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.