Meerut News: एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, खाते से 70 हजार उड़ाए
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: दिल्ली रोड पर डीएन कॉलेज के सामने एसबीआई के एटीएम बूथ में मदद के बहाने कार्ड बदलकर एक आरोपी ने खाते से 70,500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकासी के लगातार मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। देहली गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। रोहटा थाना क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी निवासी यामीन ने बताया कि 26 अगस्त की दोपहर वह किसी काम से मेरठ आया था। अचानक रुपये की जरूरत पड़ने पर वह एटीएम बूथ में पहुंचा। कई प्रयास के बावजूद जब एटीएम से रकम नहीं निकली तो वहां मौजूद एक युवक ने मदद की पेशकश की। आरोप है कि युवक ने रुपये निकालने का बहाना करते हुए यामीन का कार्ड लिया और उसका पासवर्ड भी देख लिया। रकम नहीं निकलने की बात कहकर युवक ने कार्ड वापस कर दिया। यामीन वहां से चला गया। कुछ देर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.