Meerut News: एटीएम में घुसे बदमाश, युवक से 30 हजार लूटे
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: कंकरखेड़ा क्षेत्र के खिर्वा रोड पर शाम के समय बड़ी लूट की वारदात हुई है। खिर्वा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने गए एक व्यक्ति से दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से मारकर उसे एटीएम के अंदर ही घायल कर दिया और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार वह एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रहा था। रुपये निकालने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलने लगा, उसी समय दो बदमाश एटीएम के अंदर घुस आए और पिस्टल दिखाकर उससे 30 हजार रुपये लूट लिए। उसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और पिस्टल की बट मारकर उसे घायल कर दिया। इससे पहले बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। लूट के बाद पीड़ित कंकरखेड़ा थाने पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.