मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार के मुकाबलों में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी, स्पोर्ट्स स्टार इलेवन और गुरु तेग बहादुर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग के पहले मुकाबले में जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने 178 रन बनाए। जवाब में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में मेरठ इलेवन की टीम 124 रन पर सिमट गई। स्पोर्ट्स स्टार इलेवन ने विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सब जूनियर वर्ग के तीसरे मुकाबले में जीटीबी ने 168 रन बनाए। जवाब में ऋषभ एकेडमी की टीम 150 रन ही बना सकी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे से जूनियर वर्ग में खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...