Meerut News: उल्देपुर में नौ कॉलोनियों में गरजा मेडा का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त किये
मेरठ, नवम्बर 29 -- Meerut News: मेरठ/मोदीपुरम। सुप्रीम कोर्ट में नौ दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम ने उल्देपुर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उल्देपुर और लावड़ रोड क्षेत्र में नौ अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाकर कॉलोनियों के गेट, सड़क, नाली, सीवर लाइन, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे समेत अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिये। ध्वस्तीकरण कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों में खलबली मच गई। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के उल्देपुर, सोफीपुर और उल्देपुर चौपला के आसपास विभिन्न कॉलोनियों को बिना नक्शा स्वीकृति कराए विकसित किया जा रहा था। सुप्रीम कोर्ट में अवैध कॉलोनियां एवं अवैध निर्माण पर सख्त रूख अपनाए जाने के बाद जारी आदेशों का पालन करने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.