मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: सोफीपुर-लावड़ रोड स्थित उलदेपुर क्षेत्र में विकसित की गई 15 अवैध कॉलोनियों की जांच के लिए गठित किया गया सुप्रीम कोर्ट का न्यायिक आयोग गुरुवार को मेरठ पहुंच गया। दोपहर करीब पौने दो बजे सर्किट हाउस पहुंचे न्यायिक आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और आयोग सदस्य जस्टिस ब्रह्मसिंह वर्मा का कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह और मेडा वीसी संजय कुमार मीना ने स्वागत किया। इसके बाद जस्टिस सुधांशु धूलिया ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। यहां अधिकारियों के साथ करीब पौना घंटा बैठक करने के बाद आयोग का काफिला उलदेपपुर की अवैध कॉलोनियों के निरीक्षण के लिए निकल गया। उलदेपुर पहुंचने के बाद आयोग ने सबसे पहले कृष्णा कुंज कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां बने मकानों और दुकानों को देखने के बाद आयोग कृष्णा कुंज क...