Meerut News: उमस ने फिर रुलाया, छुटपुट बारिश से बिगड़ा हाल
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ। वेस्ट यूपी के कुछेक हिस्सों में जारी छुटपुट बारिश से उमस बढ़ गई है। अगले कुछ दिनों तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में यही स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 35.2 एवं 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। रविवार के सापेक्ष दिन में 0.3 और रात में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मेरठ का एक्यूआई 86 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त को वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन इससे पहले बारिश सीमित क्षेत्रों में ही होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.