मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: उधार दिए रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे लौटाने के बहाने बुलाकर आरोपियों ने युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि कई दिनों तक कमरे में बंद रखकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जबरन नशे के इंजेक्शन दिए गए। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने युवक को अगवानपुर और नीमका गांव के बीच एक बाग के पास बदहवास हालत में रस्सी से बंधा बरामद किया। शुक्रवार दोपहर थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि अगवानपुर और नीमका गांव के बीच रास्ते पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के हाथ-पैर रस्सी से जकड़े हुए थे। पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे होश आया।

पीड़ित ने बताई बंधक बनाए जाने की आपबीती अस...