मेरठ, जुलाई 28 -- Meerut News: परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं यूपीसीडा के अफसरों की बैठक उद्योग मंदिर में हुई। उद्यमियों ने अफसरों से उद्योगपुरम में विकास कार्यों की लेटलतीफी पर आक्रोश जताया। कहा कि 15 दिनों में विकास कार्यों में अपेक्षित तेजी नहीं आईं तो वह पूरे मामले को उच्चस्तर तक ले जाएंगे। बैठक में निपुण जैन, अनुराग अग्रवाल, मनोज शर्मा, राकेश भल्ला, मुकेश तनेजा, डीबी सिंह के साथ ही यूपीसीडा के डीजीएम सलील यादव एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष निपुण जैन ने कहा कि यूपीसीडा द्वारा उद्योगपुरम में कराए जा रहे विकास कार्य बिना समुचित योजना के किए जा रहे हैं। नालों को सही ढंग से कनेक्ट नहीं किया। जिस कारण बरसात का पानी सुचारु रूप से नहीं निकल पा रहा है। डीजीएम सलील यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्थ...