Meerut News: उत्तम तप धर्म से आत्मशुद्धि का संदेश
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: फूलबाग कॉलोनी आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व के उत्तम तप धर्म की पूजा-अर्चना की गई। भगवान पारसनाथ का अभिषेक और शांतिधारा हुई। शांतिधारा की बोली राहुल जैन ने ली। अध्यक्ष हेमंत जैन ने पूजन कराया। विधान में 24 अर्घ्य मंडले पर अर्पित किए गए। नवीन जैन ने कहा कि इंद्रियों के नियंत्रण से आत्मा में उत्तम तप धर्म प्रकट होता है। तप के माध्यम से कर्मों की निर्जरा कर आत्मशुद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। शाम को सामूहिक आरती के बाद शास्त्र सभा में तप की महिमा बताई। राजेश जैन, नवीन, संजय, हेमंत, अतुल, राहुल, वीरेश, विनोद, जिनेंद्र, अंबुज, रमेश, योगेंद्र, मयंक, प्रदीप, सुनील, विपिन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: इच्छाओं पर विजय पाना ही सच्चा तप : सिद्धार्थ यह भी पढ़ें- Bijnor News: तप शरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.