मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ की ओर से आईआईएमटी विश्वविद्यालय खेल मैदान में शनिवार को आयोजित विभागीय खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के कड़े सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और उत्कृष्ट अनुशासन का प्रदर्शन किया। रविवार को फाइनल होगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली, गाजियाबाद, हरिद्वार और विकासनगर सेमीफाइनल मेंसेमीफाइनल बास्केटबॉल ​बास्केटबॉल सेमीफाइनल मैच में ​प्रथम मुकाबला दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच हुए। इस मैच में दिल्ली की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 47-08 के बड़े स्कोर से शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। ​दूसरा मुकाबला हरियाणा और मध्य प्रदेश के बीच खेले...