मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: ईद मिलाद-उन-नबी (12 रबी-उल-अव्वल) आज मनाई जाएगी। इस मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में अकीदत के साथ परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाएंगे। जिसकी तैयारियां स्थानीय कमेटियों ने कर ली। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियों को लेकर खानकाह मोहम्मदी शाहपीर गेट में बैठक हुई। जश्ने मिलादुन्नबी सीरत एंड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने जुलूस की तैयारियों पर चर्चा की। मोहम्मद उमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उस्मान साबरी ने सभी सदस्यों-पदाधिकारियों, उलेमा से जुलूस कों कामयाबी और पुरअमन तरीके से जुलूस निकालने की अपील की। दूसरी ओर, हजरत बाले मियां दरगाह नौचंदी के मुतवल्ली मुफ्ती मोहम्मद अशरफ एवं मौलाना शम्स कादरी ने बताया कि शहर में इस मौके पर परंपरागत कार्यक्रम ही होंगे। यह भी पढ़ें-...