Meerut News: ईकड़ी में मामूली विवाद पर महिलाओं ने बुजुर्ग को पीटा
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव में घर के सामने लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं पर 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मारपीट के दौरान नुकीली वस्तु से पैर पर वार किए जाने से बुजुर्ग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईकड़ी गांव निवासी 70 वर्षीय झज्जू कश्यप का बुधवार रात पड़ोस में रहने वाली महिलाओं से घर के सामने लघुशंका करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दो महिलाओं ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान नुकीली वस्तु से पैर पर वार किए जाने से उनके पैर में चोट लग गई। परिजनों ने बुजुर्ग का उपचार कराया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.