Meerut News: ईकड़ी गांव से किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के ईकड़ी गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीती 22 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के गांव डिडौली निवासी गोले पुत्र सतीश अपहरण कर ले गया। परिजनों का आरोप है कि उसी रात करीब नौ बजे जब वे आरोपी के घर पहुंचे और किशोरी के बारे में जानकारी ली। वहां मौजूद आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धमकी देते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ित ने नाबालिग बहन के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका भी जताई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों गोलू पुत्र सतीश, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.