Meerut News: ईकड़ी के दिव्यांग ने परिवार से बताया जान को खतरा
मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: ईकड़ी गांव के एक दिव्यांग ने अपने ही परिवार से जान को खतरा बताया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। निशांत पुत्र वेदवीत शर्मा ने बताया कि 10 माह पूर्व वह सड़क हादसे में अपने दोनों पैर खो चुका है। आरोप है कि उसका चाचा शराब के नशे में उसका उत्पीड़न कर रहा है। हर रोज उसके साथ मारपीट करता है। बीते दिनों उसने डायल 112 पर इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब चाचा उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। पीड़ित ने एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.