मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मवाना नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। रविवार रात भारत एनक्लेव स्थित उत्सव मंडप के पीछे फीडर-दो में फाल्ट होने के बाद एक फेज डाउन हो गया। इसके चलते क्षेत्र में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होने लगा। व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद करीब दो घंटे तक विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक नहीं किया। वहीं, अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने रात्रि ड्यूटी से संबंधित चार संविदा कर्मियों को 48 घंटे में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रविवार रात करीब 2:25 बजे भारत एनक्लेव उत्सव मंडप के पीछे फीडर-दो में फाल्ट हुआ। फाल्ट के बाद क्षेत्र में एक फेज की आपूर्ति बाधित हो गई और कभी तेज तो कभी बेहद कम वोल्टेज आने लगा। व्यापारी शैवाल दुबलिश, ...