Meerut News: ईंटों से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकला, खंभे से टकराकर हाईवे पर पलटा
मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर शनिवार सुबह झुनझुनी रजवाहे के पास ईंटों से लदा ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया। चलते ट्रैक्टर का पहिया निकलने से वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर के बाद खंभा क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर में लदी ईंटें हाईवे पर बिखर गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय ट्रैक्टर के आसपास कोई दूसरा वाहन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक इरफान निवासी मीरापुर को मामूली चोटें आई हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब 11:20 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ईंटों से भरा ट्रैक्टर झुनझुनी रजवाहे के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसका अगला पहिया निकल गया। पहिया निकलते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रैक्टर तेजी से सड़क किनारे बिजली पोल से जा भिड़ा। टक्कर के बाद पोल सड़क पर गिर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.