Meerut News: इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में भिड़ेंगी 18 टीमें, होगा कड़ा मुकाबला
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार से प्रथम ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने जा रहा है। विभिन्न स्कूलों की 18 टीमें तीन आयु वर्गों में खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने बताया कि मेरठ में स्कूली क्रिकेट को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता हो रही है। टूर्नामेंट की उपाध्यक्ष प्रभा राव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर रंगीन पोशाकों में मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन सब-जूनियर वर्ग के तीन मैच होंगे। आयोजन सचिव अतहर अली के अनुसार, प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: द्रोणा क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.