Meerut News: इंटरव्यू में सुदृढ़ व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का होना जरूरी
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: आरजी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय ओरिएंटेशन (उन्मुखीकरण) प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसका मुख्य विषय इंटरव्यू में सफलता के लिए खुद को तैयार करना रखा गया। कार्यक्रम रवींद्र नाथ टैगोर सांस्कृतिक क्लब, इनोवेशन काउंसिल और इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल, करियर एवं काउंसिलिंग सेल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन ड्राइंग एंड पेंटिंग विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी ने कहा कि आज के दौर में किसी भी इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। बल्कि सुदृढ़ व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है।डॉ. नाजिमा इरफान ने इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले व्यावहारिक और मनोवैज्ञानिक प्रश्नों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- करियर काउंसलिंग को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह डॉ. पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.