Meerut News: आवास विकास ने अवैध रूप से बन रहे 5 आवासों और 5 दुकानों पर लगाई सील
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जागृति विहार विस्तार योजना संख्या 11 में अवैध निर्माणकर्ताओं ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही 5 आवास बना दिए और तीन दुकानों के भूखंडों पर अवैध रूप से 5 दुकानें बना दी। आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को इन सभी पर सील लगा दी। बताया गया कि परिषद की सीलिंग कार्रवाई के दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। अधिशासी अभियंता अभिषेक राज ने बताया कि जागृति विहार विस्तार योजना संख्या में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही अवैध रूप से 5 आवास बना लिए गए और तीन दुकानों के भूखंडों पर अवैध रूप से 5 दुकानों का निर्माण कर लिया गया। सूचना के बाद परिषद टीम ने निर्माणाधीन 5 मकानों और 5 दुकानों को सील कर दिया। नियमानुसार किसी भी निर्माण से पहले परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.