मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गायत्री हाईट्स सोसाइटी के कुछ निवासियों ने एक आवासीय फ्लैट में कथित रूप से अवैध गोदाम संचालित किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा है। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने भी मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता वर्षा चौधरी निवासी फ्लैट संख्या-101, ए-ब्लॉक, गायत्री हाईट्स ने आरोप लगाया है कि सोसायटी के एक निवासी द्वारा आवासीय परिसर का उपयोग व्यावसायिक गोदाम के रूप में किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार संबंधित फ्लैट में बड़ी मात्रा में बैरल, प्लास्टिक के डिब्बे, केन, रासायनिक कंटेनर, पशुपालन एवं पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ी सामग्री सहित अन्य व्यावसायिक सामान रखा गया है। इसके अलावा कॉमन पार्किंग और अन्य साझा स्थानों पर भी सामान रखने का आरोप ...