Meerut News: आवारा आतंक : अक्खेपुर गांव में कुत्ते ने किशोरी सहित तीन को काट
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: अक्खेपुर गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक कुत्ते ने किशोरी और दो महिलाओं को काटकर घायल कर दिया। घायलों को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अभियान चलाकर कुत्ते पकड़वाने की मांग की है। अक्खेपुर निवासी 14 वर्षीय काजल गुरुवार को घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे पैर में कई जगह काटा। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कुत्ते को भगाकर उसकी जान बचाई। इसके अलावा गांव की ही शीला सरधना से खरीदारी कर घर लौट रही थी। गांव में पहुंचते ही कुत्ते ने उस पर हमला कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.