Meerut News: आरएएफ की 16 बटालियनों के बीच फुटबॉल का महासंग्राम शुरू
मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: वेदव्यासपुरी स्थित 108वीं रैपिड एक्शन फोर्स आरएएफ बटालियन मुख्यालय में बुधवार को फुटबॉल का महासंग्राम शुरू हो गया। 16 बटालियनों के बीच आयोजित चार दिवसीय सेक्टर अंतर वाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कमांडेंट धन सिंह बिष्ट ने किया। उद्घाटन समारोह में कमांडेंट ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है। खेलों से जवानों में एकजुटता, सहयोग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर तालमेल के साथ काम करने की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 103वीं और 105वीं द्रुत कार्य बल बटालियन के बीच खेला गया। पहले ही मुकाबले में 103वीं बटालियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन भेड़ौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.