Meerut News: आबादी के बीच टूटी एचटी लाइन, मकानों और विवाह मंडप के उपकरण फुंके
मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल स्थित चमन कॉलोनी में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर मकान और विवाह मंडप पर जा गिरा। तार गिरने से आसपास के कई मकानों के उपकरण फुंक गए। वहीं, दर्जनों लोग झुलसने से बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में तार अचानक टूटकर नीरज के मकान और राजपाल सिंह के विवाह मंडप पर जा गिरा। तेज आवाज के साथ तार गिरते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से हाईटेंशन लाइन की पूरी तकनीकी जांच कराने, जर्जर तारों को बदलने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बार-बार तार टूटने की घटनाओं के बावजूद यदि विभाग ने गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.