Meerut News: आपत्तिजनक पोस्ट डालने और छेड़छाड़ के आरोपी का चालान
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, छींटाकशी, इंटरनेट मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर फोटो डालने और आपत्तिजनक करने के मामले में पुलिस ने लीपापोती कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर एक आरोपी महिलाओं के घर पहुंच गया। गाली गलौज कर उनसे बदसलूकी की। महिलाओं की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सख्त कार्रवाई की जगह पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच चल रही है। फिलहाल उसे शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है। सोमवार को ब्रह्मपुरी की एक कॉलोनी निवासी पांच महिलाओं ने थाना ब्रह्मपुरी पहुंची। उन्होंने विनय, माही उर्फ बिल्लो व अदनान पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनकी बेटियों का घर से निकलना व स्कूल जाना मुश्किल कर दिया है। बेटियां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.