Meerut News: आनंदपुरी जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया मोक्ष कल्याणक
मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर, आनंदपुरी में रक्षाबंधन पर्व और श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भगवान को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर जलाभिषेक और शांतिधारा की गई। शांतिधारा का सौभाग्य सुनील कुमार जैन, अतुल जैन, प्रभात जैन, अनंतवीर जैन को प्राप्त हुआ। अकंपनाचार्य सहित 700 मुनियों के उपसर्ग निवारण की स्मृति में 11 किलो का निर्वाण लाडू तरस चंद जैन और 51 किलो लाडू अर्पित किए गए। भगवान महावीर पूजा, देव शास्त्र गुरु पूजा, रक्षाबंधन पूजा और श्रेयांसनाथ महामंडल विधान में 72 अर्घ्य चढ़ाए गए। सभी धार्मिक क्रियाएं अरुण जैन ने संपन्न कराईं। शाम को दीपकों से भव्य आरती की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून में पहली बार 700 मुनिराजों की रक्षा स्मृति में हुआ रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- भगवान श्रेयांसनाथ निर्वाण महामहोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.