Meerut News: आधे मवाना की आबादी 43 घंटे प्यासी रही
मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: मवाना नगर पालिका प्रशासन ने मवाना में घोषणा कराई थी कि जल निगम द्वारा अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मवाना नगर में 22 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। पालिका का दावा फेल हो गया, जबकि मवाना नगर की आधी आबादी को 43 घंटे तक पेयजल नहीं मिला। पानी की टंकी सूख गई और लोग पेयजल के लिए इधर-उधर भागे फिरे। शुक्रवार दोपहर दो बजे जल निगम के अधूरे कार्य पूरे हुए तो दो बजे पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति शुरू की गई। नगर पालिका परिषद मवाना ने नगर में अनेक स्थानों पर कई दिन पहले से पम्पलेट व स्टीकर चस्पा किये थे। उनमें बताया गया था कि जल निगम मेरठ द्वारा पेयजल की मेन पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी। इस कारण 9 सितंबर शाम 7 बजे से 10 सितंबर शाम 5 बजे तक रामबाग कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, सुभाष बाजार, तहसील रोड व मखदूमपुर रोड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.