Meerut News: आधुनिक तकनीक से बदलेंगी 32 साल पुरानी चिमनियां, पांच घंटे डायवर्ट रहा मार्ग
मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: मवाना शुगर मिल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लगभग 32 वर्ष पुरानी तीन चिमनियों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनकी जगह शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और आधुनिक तकनीक से लैस नई चिमनियां स्थापित की जाएंगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिमनियां हटाते समय मवाना-किठौर मार्ग पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया। मवाना शुगर मिल में बॉयलर का धुआं निकालने के लिए मिल में दो छोटी व एक बड़ी चिमनी लगी हुई थी। चिमनियां करीब 32 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। लंबे समय तक संचालन के बाद अब इनकी जगह नई चिमनियां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। मिल प्रबंधन के अनुसार नई चिमनियां वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप होंगी। नई चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.