मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी में बिजली, लिफ्ट, मेंटेनेंस और अधूरी सुविधाओं को लेकर गुरुवार को लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि एक ब्लॉक के चार टावरों में से केवल एक की लिफ्ट संचालित हो रही है, जबकि अन्य तीन टावरों की लिफ्ट पिछले कई दिनों से बंद हैं। बारिश के बाद कई बेसमेंट में जलभराव और कीचड़ जमा होने से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी जताई गई। टाउनशिप में जिन स्थानों को सार्वजनिक सुविधाओं के लिए दर्शाया गया था, वहां अब अन्य गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मांग की कि विकास प्राधिकरण स्वीकृत लेआउट के अनुरूप सभी सुविधाओं की जांच कराए और स्थिति स्पष्ट करे। आरोप लगाया कि नियमित रूप से बिजली और मेंटेनेंस शुल्क जमा करते हैं, इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल र...