मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: आधार सत्यापन (ऑथेंटिकेशन) की वेबसाइट का सर्वर ठप होने के कारण बुधवार को मेरठ जिले के सभी छह रजिस्ट्री कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। सर्वर डाउन होने से संपत्ति के खरीदारों और विक्रेताओं का बायोमेट्रिक व आधार सत्यापन नहीं हो सका, जिसके चलते बड़ी संख्या में बैनामे (रजिस्ट्री) लटक गए। सुबह से ही रजिस्ट्री दफ्तरों में पहुंचे आवेदकों को घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। ​निबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन दिनों बैंकों में केवाईसी अपडेट कराने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जिससे आधार सत्यापन के मुख्य सर्वर पर अचानक लोड बढ़ गया है। इसी तकनीकी खामी के कारण दिन भर रजिस्ट्री का काम बाधित रहा। शाम करीब पांच बजे कुछ देर के लिए सर्वर सुचारू हुआ, जिससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ ही मि...