Meerut News: आठ दिन की कठिन तपस्या पूरी, भव्य वरघोड़े में निकली तपस्वी रिया जैन
मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वावधान में साध्वी डा. श्रुत पूर्णा एवं साध्वी इष्ट प्रिया के सान्निध्य में चल रहे चातुर्मास के दौरान बुधवार को अठाई तप पूर्ण होने पर भव्य वरघोड़ा निकाला गया। आठ दिनों तक कठिन तपस्या करने वाली तपस्वी रिया जैन का श्रीसंघ की ओर से बहुमान किया गया। क्रमिक तप की श्रृंखला के तहत रिया जैन ने आठ दिनों तक केवल दिन में उबला हुआ पानी ग्रहण कर अठाई तप पूर्ण किया। तपस्या पूर्ण होने पर गुजरान गेट से श्री सुमति कुंथू जैन श्वेतांबर मंदिर तक बैंड-बाजों के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला गया। सुसज्जित बग्गी में गुरुदेव के चित्र के साथ तपस्वी रिया जैन को विराजमान किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव से नाचते-गाते चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने वरघोड़े का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.