मेरठ, नवम्बर 12 -- Meerut News: मेरठ। बढ़े प्रतिकर की मांग को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण में तीन योजनाओं के किसानों का अनिश्चतकालीन धरना चल रहा है। गुरुवार को किसानों ने मेडा भवन पर महापंचायत का एलान किया है। किसान नेता गौरव गुर्जर काजीपुर और जसबीर प्रधान गंगानगर का कहना है कि तीनों योजनाओं के किसान ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ भारी संख्या में मेडा भवन पहुंचेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी महापंचायत को रोकने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन किसान अपने हक के लिए कुछ भी करने को तैयार है। महापंचायत होकर रहेगी। जब तक किसानों को उनका बढ़ा प्रतिकर नहीं मिलेगा, तब तक किसान धरने से नहीं उठेंगे।गौरव गुर्जर ने बताया कि बुधवार को भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से धरना खत्म करके घर वापस जाने को कहा और महापंचायत नहीं करने की अपील की। लेकिन तीनों यो...