मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिले में मतदाता सूची को अद्यतन करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मेरठ जिले के सभी 2,981 बूथों पर सुबह से शाम तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे और नागरिकों से आवेदन स्वीकार करेंगे। डीएम के अनुसार ​इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करना और उन लोगों के नाम जोड़ना है, जिनके नाम किसी कारणवश अब तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। पात्र नागरिक बीएलओ के पास जाकर फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, डीएम ने की बैठक डीएम ने अपील की है कि पात्र नागरिक सुबह 10 बजे से शाम...