मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: सुभारती विवि के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने प्राथमिक पाठशाला खड़ौली पहुंचकर 'वृक्षारोपण अभियान-आज पौधा लगाएं, कल छाया पाएं' थीम पर पौधे रोपे। डॉ.तरुण कुमार, डॉ.श्रवण कुमार गर्ग के निर्देशन में चले इस अभियान में शिक्षक एवं छात्रों ने पौधे रोपते हुए कहा कि पेड़ केवल हमें छाया ही नहीं देते बल्कि स्वच्छ हवा, पर्यावरण संतुलन और जीवन के लिए जरूरी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी भूमिका निभाते हैं। प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरुकता सत्र भी हुआ। इसमें बच्चों को पेड़-पौधों का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित एवं स्वस्थ वातावरण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों से पानी की बर्बादी रोकने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने, स्व...