Meerut News: आज के युवा कल बनेंगे राष्ट्र के जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। सुभारती विवि में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जारी अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026 शृंखला में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। शहर के 60 विद्यालय-महाविद्यालयों समेत सुभारती विवि के सभी कॉलेजों के एक हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इन सभी छात्रों ने अपने-अपने विद्यालयों से पहले चरण में पहले तीन स्थान पाए थे। सुभारती समूह संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण ने कहा कि अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026 एक आयोजन मात्र नहीं है बल्कि यह नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली अतीत, अमर सेनानियों के त्याग और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने का विशेष अभियान है। हमारा उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.