Meerut News: आचार्य सौरभ सागर महाराज का चातुर्मास 28 जुलाई को
मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: सकल महानगर जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य सौरभ सागर महाराज का चातुर्मास 28 जुलाई को रेलवे रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में स्थापित होगा। जैन समाज अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज की अध्यक्षता में जैन धर्मशाला, रेलवे रोड में बैठक की गई। बैठक में बताया कि 26 जुलाई को नई सब्जी मंडी स्थित श्रीराम पैलेस से आचार्य का मंगल प्रवेश होगा। शोभायात्रा दिल्ली रोड, पंजाबी पुरा, कमला नगर, वीर नगर, महावीर जयंती भवन, शारदा रोड, दिल्ली गेट, मेट्रो प्लाजा और रेलवे रोड होते हुए जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचेगी। जैन समाज ने 24 से 26 जुलाई तक प्रत्येक जैन परिवार और प्रतिष्ठान पर जैन ध्वज और प्रकाश सज्जा का आह्वान किया है। 28 जुलाई को चातुर्मास स्थापना, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और 30 जुलाई को वीर शासन जयंती मनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.