Meerut News: आचार्य सौरभ सागर के वर्षा योग का मंगल कलश स्थापित
मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: मेरठ। पुष्प वर्षा योग समिति की ओर से मंगलवार को जैन बोर्डिंग हाउस में आचार्य सौरभ सागर महामुनिराज के वर्षा योग चातुर्मास का मंगल कलश विधिवत स्थापित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित किए। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर स्वामी, आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज और आचार्य सौरभ सागर महाराज के चित्रों का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। वर्धमान एकेडमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य पंकज जैन को प्राप्त हुआ। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि बाहर वर्षा हो रही है और भीतर वर्षा योग स्थापित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भक्ति भाव से की गई भगवान के 1024 गुणों की आराधना कहा कि चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.