मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: रोटरी क्लब सरधना महान की ओर से परम पूज्य आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के 56वें जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीवन पुकार ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 105 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर के आयोजन में क्लब अध्यक्ष डॉ. ओमकार पुंडीर, क्लब ट्रेनर पंकज जैन, नितिन जैन, योगेश जैन, आशीष जैन, सुखबीर सिंह, पुष्पक जैन और संचित जैन का सहयोग रहा। वहीं पंकज जैन, मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, ललित गुप्ता, उदय, रक्षित गर्ग और संजीव पंवार का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...